लोक अदालत 22 को
मोगा : सीजेएम कम सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी मोगा विनीत कुमार नारंग ने बता
By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Apr 2018 05:48 PM (IST)Updated: Mon, 09 Apr 2018 05:48 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा : सीजेएम कम सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी मोगा विनीत कुमार नारंग ने बताया कि मोगा में 22 अप्रैल को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जा रही है। जबकि पहले यह राष्ट्रीय लोक अदालत 14 अप्रैल को लगाई जानी थीं। उन्होंने कहा कि नेशनल लोक अदालत में हर तरह के केस रखे जाएंगे। लोक अदालत में फैसला होने उपरांत केस में लगी सारी कोर्ट फीस भी वापस मिल जाती है। उन्होंने बताया कि इस संबंधी कोई भी व्यक्ति जिला अदालत मोगा स्थित जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी मोगा के दफ्तर में संपर्क कर सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें