डॉ. हरजोत ने किया सिविल अस्पताल का दौरा
मोगा स्थानीय विधायक डॉ. हरजोत कमल ने वीरवार दोपहर सिविल अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों को पेश आने वाली समस्याओं के बारे में विचार-विमर्श करने के बाद अस्पताल की इमरजेंसी का दौरा किया।
संवाद सहयोगी, मोगा
स्थानीय विधायक डॉ. हरजोत कमल ने वीरवार दोपहर सिविल अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों को पेश आने वाली समस्याओं के बारे में विचार-विमर्श करने के बाद अस्पताल की इमरजेंसी का दौरा किया। इस दौरान विधायक डॉ. हरजोत कमल ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ रहा है। वहीं निजी अस्पताल मरीजों को प्राथमिक सेवाएं देने में कुछ संकोच कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने सिविल अस्पालत में आने वाले मरीजों को बेहतर सेहत सेवाएं दिए जाने के लिए बेहतर प्रबंध करवाने की सिविल सर्जन से अपील की है।
उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल में प्रति महीने डिलीवरी का आंकड़ा बढ़ गया है। इसी के मद्देनजर अस्पताल में 4.50 करोड़ की लागत से गायनी वार्ड की नई इमारत तैयार हो रही है। उन्होंने कहा कि संक्रमण से लड़ाई लड़ने के लिए मास्क व शारीरिक दूरी का पालन करना होगा।
इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. अमरप्रीत कौर बाजवा, सहायक सिविल सर्जन डॉ. जसवंत सिंह, एसएमओ डॉ. राजेश अत्री, डॉ. राजेश मित्तल, फार्मासिस्ट राजेश भारद्वाज, जसविदर सिंह, छिदा बराड़, संजीव अरोड़ा व तरसेम सिंह आदि उपस्थित थे।