विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोगा में इकरारनामा कर जमीन महंगे दाम पर बेची, NRI बेटे समेत तीन पर 48 लाख की धोखाधड़ी का केस

Published: Fri, 17 Apr 2026 03:25 PM (IST)

पंजाब के मोगा जिले में निहाल सिंह वाला पुलिस ने एक एनआरआई बेटे, उसकी मां और एक अन्य व्यक्ति के ...और पढ़ें

इकरारनामा करवा जमीन महंगे दाम पर किसी और को बेची।

इकरारनामा करवा जमीन महंगे दाम पर किसी और को बेची।

HighLights

  1. मोगा में 48 लाख रुपये की जमीन धोखाधड़ी का मामला

  2. एनआरआई बेटे, मां और एक अन्य व्यक्ति पर केस दर्ज

  3. इकरारनामा के बावजूद जमीन किसी और को बेची गई

राजकुमार राजू, मोगा। पंजाब के मोगा जिले की थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस द्वारा फरीदकोट निवासी व्यक्ति से इकरारनामा के तहत जमीन को किसी और को महंगे भाव में बेचकर 48 लाख रुपए ऐंठने वाले एनआरआई बेटे व उसकी मां सहित तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

थाना निहाल सिंह वाला के सहायक थानेदार अमरजीत सिंह ने कहा कि राम सिंह निवासी गांव घनियां फरीदकोट ने एसएसपी मोगा अजय गांधी को दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि उसने प्रितपाल सिंह पुत्र जगजीत सिंह निवासी दयालपुरा भाई का, राजवंत कौर पत्नी सुखदेव सिंह निवासी दशमेश नगर पटियाला, बरिंदर सिंह निवासी दयालपुरा भाईका बठिंडा हाल आबाद इंग्लैंड के साथ 6 किले जमीन का इकरारनामा किया था।

लेकिन बाद में उक्त लोगों ने उक्त जमीन किसी और को महंगे भाव में बेचकर उसके नाम पर रजिस्ट्री नहीं करवाई तथा इकरारनामे के बाकी रहती राशि वापस नहीं की। इस तरह उक्त लोगों ने उनसे 48 लाख रुपए ठग ली।

जिस पर उन्होंने इस मामले की शिकायत पत्र एसएसपी मोगा को सौंपी। एसएसपी द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए इस मामले की जांच डीएसपी सिटी मोगा को सौंप दी। डीएसपी सिटी द्वारा मामले की गई प्रारंभिक जांच के बाद अपनी जांच रिपोर्ट एसएसपी मोगा को सौंप दी।

एसएसपी मोगा के आदेशों पर प्रितपाल सिंह, राजवंत कौर, उसके बेटे वरिंदर सिंह के खिलाफ थाना निहाल सिंह वाला में केस दर्ज किया गया। जांच अधिकारी सहायक थानेदार अमरजीत सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा मामले की प्रारंभिक जांच जारी है और अभी किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिनकी तलाश हेतु छापामारी जारी है।