डेढ़ किलो भुक्की के साथ महिला काबू
समालसर (मोगा) : थाना समालसर पुलिस ने गश्त के दौरान एक महिला तस्कर को डेढ़ किलो भुक्की सहित गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 10:31 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 10:31 PM (IST)
संस, समालसर (मोगा) : थाना समालसर पुलिस ने गश्त के दौरान एक महिला तस्कर को डेढ़ किलो भुक्की सहित गिरफ्तार किया है। सहायक थानेदार वकील ¨सह का कहना है कि शनिवार की दोपहर को वह गांव रोडे में गश्त कर रहे थे तो इस दौरान उन्होंने सूचना के आधार पर गांववासी महिला मंदीप कौर को डेढ किलो भुक्की के साथ गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपित महिला पिछले कुछ समय से अपने घर में ही भुक्की की तस्करी कर रही थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें