विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्राली का टायर फटने से मजदूर की मौत

By JagranEdited By:
Published: Wed, 24 Nov 2021 10:12 PM (IST)

। कस्बा बाघापुराना के गांव संगतपुरा स्थित ईट के भट्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर की ट्राली का टायर ...और पढ़ें

ट्राली का टायर फटने से मजदूर की मौत
ट्राली का टायर फटने से मजदूर की मौत

संवाद सहयोगी,मोगा

कस्बा बाघापुराना के गांव संगतपुरा स्थित ईट के भट्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर की ट्राली का टायर फटने के उपरांत चपेट में आने से मौत हो गई ।

थाना बाघापुराना में तैनात एएसआइ परमजीत सिंह ने बताया कि 30 वर्षीय उदय वीर पुत्र राम निवास गांव संगतपुरा स्थित चड्ढा ब्रिक्स इंडस्ट्री पर मजदूरी करता था। मंगलवार को वह भट्ठे पर ट्रैक्टर ट्राली को बैक करवा रहा था कि अचानक ट्राली का टायर फट गया। इसकी चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई । पुलिस अधिकारी बताया कि मृतक के भाई धर्मवीर के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए सिविल अस्पताल से बुधवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया गया है। ड्रेन की पटरी पर कब्जा करने का प्रयास, केस दर्ज थाना धर्मकोट की पुलिस ने कार्यकारी इंजीनियरिग की शिकायत पर किशनपुरा कलां में रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ ड्रेन की पटरी पर कब्जा करने के आरोप में केस दर्ज किया है।

थाना धर्मकोट में तैनात सहायक थानेदार मनजीत सिंह ने बताया कि कार्यकारी इंजीनियर गोलेवाला जल निकास मंडल फिरोजपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि जरनैल सिंह उर्फ गुगला निवासी किशनपुरा कला ने गांव से बहने वाली ड्रेन की पटरी पर हल चलाकर कब्जा कर लिया। जब उसे कब्जा छोड़ने के लिए कहा गया तो उसने इन्कार कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के उपरांत आरोपित जरनैल सिंह निवासी किशनपुरा कलां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।