केपीएस के विद्यार्थी नासा के टूर के लिए रवाना
डॉ. सैफुद्दीन किचलू पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का नासा के लिए रवाना हुआ 36 सदस्यीय स्टडी टूर दक्षिण अफ्रीका के सियोल शहर होते हुए अमेरिका पहुंचा।
By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Nov 2019 05:33 PM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2019 05:33 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा : डॉ. सैफुद्दीन किचलू पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का नासा के लिए रवाना हुआ 36 सदस्यीय स्टडी टूर दक्षिण अफ्रीका के सियोल शहर होते हुए अमेरिका पहुंचा।
दक्षिण अफ्रीका के सियोल पहुंचने पर टूर के सदस्य कुछ समय के लिए वहां रुके। दक्षिण अफ्रीका का सियोल शहर ओलंपिक की मेजबानी भी कर चुका है। टूर में शामिल बच्चों ने एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों के साथ हर पहलू पर दक्षिण अफ्रीका के संबंध में जानकारी हासिल की। यहां से स्टडी टूर में शामिल बच्चों ने सीधे अमेरिका की उड़ान भरी। अमेरिका के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरते ही बच्चों को नासा एवं यूएनओ आदि का पूरा शेड्यूल थमा दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें