Move to Jagran APP

कमल अरोड़ा बने भाजपा स्पो‌र्ट्स सैल के जिलाध्यक्ष

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन में लंबे समय से सेवाएं निभा रहे कमल अरोड़ा को भाजपा स्पो‌र्ट्स सैल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Aug 2019 04:48 PM (IST)Updated: Tue, 20 Aug 2019 05:18 PM (IST)
कमल अरोड़ा बने भाजपा स्पो‌र्ट्स सैल के जिलाध्यक्ष
कमल अरोड़ा बने भाजपा स्पो‌र्ट्स सैल के जिलाध्यक्ष

संवाद सहयोगी, मोगा : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन में लंबे समय से सेवाएं निभा रहे कमल अरोड़ा को भाजपा स्पो‌र्ट्स सैल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

loksabha election banner

पंजाब युवा मोर्चा के अध्यक्ष सन्नी शर्मा, जालंधर से युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा, स्पो‌र्ट्स सैल के इंचार्ज मनीष विज ने भाजपा के जिलाध्यक्ष विनय शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल गर्ग की अगुवाई में कमल अरोड़ा को पार्टी का सिरोपा पहनाकर स्पो‌र्ट्स सैल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। कमल अरोड़ा ने पार्टी हाईकमान सहित भाजपा जिला मोगा की समूह टीम का दिए गए पद के लिए आभार जताया। विनय शर्मा ने बताया कि कमल शर्मा लंबे समय से पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन एवं क्रिकेट कोच में तौर पर अपनी सेवाएं निभा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष विनय शर्मा, पूर्व अध्यक्ष तरलोचन सिंह गिल, योगेश गर्ग, उपाध्यक्ष मनीष मैनराय, जिला सचिव विक्की सितारा, साहिल मित्तल, कशिश धमीजा, दविन्द्र बधनीकलां, शिव टंडन, गगन अरोड़ा कोटइसे खां, राजन सूद, लोकेश शर्मा लक्की, सौरभ शर्मा, अरुण गर्ग, दविंद्र बराड़ के अलावा अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.