दो कारों की टक्कर में कबड्डी खिलाड़ी घायल
गांव मनावां के पास शुक्रवार दोपहर को दो कारों की टक्कर में एक कार में सवार कबड्डी खिलाड़ी घायल हो गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Mar 2020 10:26 PM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2020 06:09 AM (IST)
संवाद सूत्र, मोगा : गांव मनावां के पास शुक्रवार दोपहर को दो कारों की टक्कर में एक कार में सवार कबड्डी खिलाड़ी घायल हो गया। सिविल अस्पताल में भर्ती अमनप्रीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी पत्तों हीरा सिंह ने बताया कि वह अपनी कार से जीरा से मोगा को आ रहा था कि गांव मनावां के पास सामने से एक कार ने उसकी कार को टक्कर मार दी , इस हादसे में वह घायल हो गया, उसे उपचार के लिए एंबुलेंस 108 के सहयोग से मोगा के सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया है , अस्पताल प्रशासन ने घायल को प्राथमिक उपचार देकर मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें