प्रकाश पर्व को समर्पित जोड़ मेला और महान कीर्तन दरबार 27 को
। श्री गुरु हरगोबिद साहिब जी के प्रकाश दिवस को समर्पित जोड़ मेला एवं महान कीर्तन दरबार 27 जून को गुरुद्वारा साहिब मटवानी में लगाया जा रहा है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Jun 2021 03:10 PM (IST)Updated: Thu, 24 Jun 2021 03:10 PM (IST)
संवाद सहयोगी,मोगा
श्री गुरु हरगोबिद साहिब जी के प्रकाश दिवस को समर्पित जोड़ मेला एवं महान कीर्तन दरबार 27 जून को गुरुद्वारा साहिब मटवानी में लगाया जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए संत गुरदेव सिंह मटवानी व अमरजीत सिंह मटवानी ने कहा कि पाठ के भोग 27 जून को सुबह 10 बजे डाले जाएंगे। इसके उपरांत दीवान 10 बजे से दोपहर एक बजे तक सजेंगे। उन्होंने कहा कि समागम के दौरान कीर्तन दरबार होगा। इस दौरान ठंडे मीठे जल की छबील लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जोड़ मेले की तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें