घर से गहने व नकदी चोरी
स्थानीय जालंधर कॉलोनी में एक घर से गत रात चोरों ने सोने के गहने तथा 45 हजार की नकदी चोरी कर ले गए।
By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Aug 2019 06:26 PM (IST)Updated: Sat, 31 Aug 2019 06:26 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा : स्थानीय जालंधर कॉलोनी में एक घर से गत रात चोरों ने सोने के गहने तथा 45 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। थाना सिटी साउथ मोगा के सहायक थानेदार सुखदेव सिंह ने बताया कि गुरदर्शन शर्मा पुत्र धनपत राय वासी जालंधर कॉलोनी ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि 29-30 अगस्त की मध्यरात्रि को चोर उसके घर से पांच तोले सोने के गहने तथा 45 हजार की नकदी चोरी करके ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ थाना सिटी साउथ में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें