पति व ससुरालियों ने पीटा, महिला घायल
मोगा के गांव दुन्नेके में रहने वाली दो बच्चों की मां को उसके पति ने मारपीट कर घायल कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Aug 2019 03:54 PM (IST)Updated: Thu, 22 Aug 2019 06:30 AM (IST)
संवाद सूत्र, मोगा : मोगा के गांव दुन्नेके में रहने वाली दो बच्चों की मां को उसके पति ने मारपीट कर घायल कर दिया।
सिविल अस्पताल में भर्ती रानी पत्नी सतपाल सिंह निवासी दुन्नेके ने बताया कि उसके दो बेटियां हैं और उसका पति अक्सर ही उसके साथ मारपीट करता रहा है। कई बार पंचायती व थाने में राजीनामा भी हुआ था। उसके पति द्वारा उसकी अलमारी में रखे हुए उसके निजी दस्तावेजों को कई बार चोरी किया जा चुका है, बुधवार को सुबह जब उसका पति उसकी अलमारी से डुप्लीकेट चाबी लगाकर दस्तावेज निकाल रहा था तो उसने उसका विरोध किया, जिस पर उसके पति, सास-ससुर ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें