घर में चोरी करने वाला गिरफ्तार
थाना सदर पुलिस ने घर से चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 03:35 PM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 03:35 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा : थाना
सदर पुलिस ने घर से चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सहायक थानदेार बलविद्र सिंह ने बताया कि गांव घलकलां निवासी महिला गुरमीत कौर पत्नी गुरप्रीत सिंह ने शिकायत दी कि वह 14 फरवरी को करीब साढ़े 11 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक किसी जरूरी कार्य से मोगा गई थी तथा घर पर उस समय कोई नहीं था। इस दौरान लवप्रीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह ने उसके घर में घुसकर पेटी से आधा तोले सोने के टॉपस व एक ग्राम की वालियां चोरी कर ले गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें