'अच्छी तरह हाथ धोने के बाद ही खाएं खाना'
। ग्रीन ग्रोवर स्कूल में एपीजे अब्दुल कलाम का जन्मदिवस और हैंडवाश-डे मनाया गया।
संवाद सहयोगी,मोगा
ग्रीन ग्रोवर स्कूल में एपीजे अब्दुल कलाम का जन्मदिवस और हैंडवाश-डे मनाया गया। प्रिसिपल मंजू अरोड़ा ने बताया कि स्कूली बच्चों को हाथों की साफ-सफाई रखने प्रेरित किया गया।
उन्होंने कहा कि यह दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छता के बारे में बताना और स्वास्थ्य के प्रति सचेत करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को हाथ साबुन से धोकर खाना खाने को जागरूक किया। विद्यार्थियों को बताया गया कि बीमारियों से बचने के लिए अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखना बहुत आवश्यक है। जब भी खाना खाएं हाथ धोकर ही खाएं। प्रिसिपल मंजू अरोड़ा ने एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भूतपूर्व राष्ट्रपति कलाम राष्ट्रपति होने के साथ-साथ मिसाइल मैन भी थे। उन्होंने हमेशा विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम कर अपना लक्ष्य पानी को प्रेरित किया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित थे। आक्सफोर्ड स्कूल के सीनियर व जूनियर विग की प्रतियोगिताएं करवाई आक्सफोर्ड स्कूल में जूनियर और सीनियर विग के विद्यार्थियों ने कई प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
जूनियर विग के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय जानवर दिवस में भाग लिया और विभिन्न विभिन्न जानवरों के भेष में उनकी आवाजें निकाल कर सबका मन मोह लिया। दूसरी ओर सीनियर विग के बच्चों की ओर से इंटर हाउस वाद -विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया गया। इस प्रतियोगिता का शीर्षक अंतरराष्ट्रीय गर्ल्स चाइल्ड था। इस प्रतियोगिता में जीतने वाले विद्यार्थियों को चेयरमैन गुरदीप सिंह सिद्धू ने पुरस्कार व सर्टिफिकेट प्रदान किए। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं भविष्य में भी जारी रहेंगी।