सरकारी हाई स्कूल बहोना में लगे तीन प्रोजेक्टर
मोगा जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी शिक्षा जसपाल सिंह औलख के नेतृत्व में सरकारी स्कूलों में प्रोजेक्टर लगाने का कार्य चल रहा है। यह जानकारी जिला सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर हर्ष गोयल ने दी है।
संवाद सहयोगी, मोगा
जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी शिक्षा जसपाल सिंह औलख के नेतृत्व में सरकारी स्कूलों में प्रोजेक्टर लगाने का कार्य चल रहा है। यह जानकारी जिला सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर हर्ष गोयल ने दी है। उन्होंने बताया कि स्कूल इंचार्ज राम प्रसाद की अगुआई में स्मार्ट स्कूल अभियान के तहत सरकारी हाई स्कूल बहोना में तीन आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रोजेक्टर लगाए गए हैं। इससे विद्यार्थियों, अभिभावकों व पंचायत में भारी उत्साह है। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूल में इस वर्ष छात्रों की संख्या में भारी वृद्धि देखने को मिल रही है। जिसका मुख्य कारण सरकारी स्कूलों में बेहतरीन सुविधाओं को प्रदान किया जाना है।