विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाभा जेल ब्रेक में भागा गैंगस्‍टर गुरप्रीत सेखों तीन साथियों सहित काबू

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sun, 12 Feb 2017 06:14 PM (IST)Updated: Sun, 12 Feb 2017 06:42 PM (IST)

नाभा जेल पर हमले के बाद फरार हुए गैंगस्‍टर गु्रप्रीत सिंह सेखों को पुलिस ने उसके तीन साथियों के साथ ...और पढ़ें

नाभा जेल ब्रेक में भागा गैंगस्‍टर गुरप्रीत सेखों तीन साथियों सहित काबू
नाभा जेल ब्रेक में भागा गैंगस्‍टर गुरप्रीत सेखों तीन साथियों सहित काबू

गुरप्रीत सेखोंजेएनएन, मोगा। नाभा जेल पर हमले के बाद फरार हुए गैंगस्टर और उसके तीन साथियों का रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पटियाला पुलिस ने मोगा की पुलिस के साथ मिलकर जिले के गांव ढूडीके में इनको गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर इनको दबोचा।

जानकारी के अनुसार, पटियाला पुलिस को सूचना मिली थी कि मोगा के कस्बा निहालसिंहवाला के पास गैंगस्टर गुरप्रीत सेखों अपने कुछ साथियों सहित रह रहा है। पुलिस ने रविवार दोपहर बाद को ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया और गुरप्रीत के गांव ढूडीके में एक मकान में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने मकान को घेर लिया।

मोगा के गांव ढूडीके का मकान जहां से गुरप्रीत सिंह सेखों आैर उसके साथियों को पकड़ा गया।

पुलिस की अचानक कार्रवाई के बाद मकान के अंदर छिपे गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों, उसके चचेरे भाई मनवीर सिंह सेखों, राजविंदर सिंह राजा उर्फ सुल्तान और कुलविंदर सीरा ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: नाभा जेल ब्रेक केस : गैंगस्टर चन्नप्रीत समेत तीन और गिरफ्तार

उनके पास से चार पिस्टल बरामद होने की बात बताई जा रही है। उनकी एक आइ 20 कार भी बरामद की गई है। चारों गैंगस्टर ढूडीके में एक एनआरआइ के मकान में रह रहे थे। गिरफ्तारी के बाद पटियाला पुलिस की एक टीम चारों गैंगस्टर को लेकर पटियाला के लिए रवाना हो गई।

गैंगस्टर और उसके साथियों के पास से बरामद कार।

काउंटर इंटेलीजेंस के एआइजी गुरमीत सिंह चौहान का कहना है कि एक टीम गैंगस्टरों को पटियाला लेकर आ रही है जबकि दूसरी टीम ढूडीके में एनआरआइ के मकान को खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि गुरप्रीत से पूछताछ कर जेल से फरार अन्य गैंगस्टरों के बारे में पता किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: नाभा जेलब्रेक केस : पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, तीन आतंकी गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।