फ्रंट लाइन के योद्धाओं का फूलों की वर्षा कर किया सम्मान
महामारी दौरान फ्रंट लाईन पर खड़े होकर डयूटी दे रहे लड रहे पुलिस प्रशासन के योद्धाओं का शहरवासियों ने फूलों की वर्षा करके सम्मान किया। दशहरा कमेटी के प्रधान उग्रसेन नौहरिया में डीएसपी यादविदंर सिंह बाजवा व एसएचओ बलराज मोहन व उनकी टीम का सम्मान किया गया तथा महामारी के दौरान कस्बे में पुलि
संवाद सूत्र, धर्मकोट : महामारी के दौरान फ्रंट लाइन पर खड़े पुलिस कर्मियों को शहरवासियों ने फूलों की वर्षा करके सम्मान किया। दशहरा कमेटी के प्रधान उग्रसेन नौहरिया में डीएसपी यादविदंर सिंह बाजवा व एसएचओ बलराज मोहन व उनकी टीम का सम्मान किया गया। महामारी के दौरान कस्बे में पुलिस व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए आभार भी प्रकट किया। वहीं पुलिस अधिकारियों ने भी मिले सम्मान पर आभार प्रकट कर खुशी जाहिर की। इस दौरान बाजार में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर दुकानदारों की तरफ से फूलों की वर्षा की गई। इस मौके पर नगर कौंसिल प्रधान इंदरप्रीत सिंह बंटी, अशोक कुमार नौहरिया व निशांत नौहरिया आदि उपस्थित थे।