मुफ्त नेत्रजांच शिविर 20 को
लायंस क्लब मोगा सिटी की ओर से तीर्थ सिंह गेंदू व माता हरदयाल कौर गेंदू की याद में स्काईडोम ग्रुप ऑफ कंपनीज कनाडा तथा समूह ग्राम पंचायत जयसिंह वाला के सहयोग से 16वां आंखों का निशुल्क चेकअप कैंप 20 फरवरी को सुबह साढ़े नौ से दोपहर डेढ़ बजे तक तीर्थ सिंह गेंदू के निवास स्थान सरकारी स्कूल गांव जय सिंह वाला में लगाया जा रहा है।
संवाद सहयोगी, मोगा : लायंस क्लब मोगा सिटी की ओर से तीर्थ सिंह गेंदू व माता हरदयाल कौर गेंदू की याद में स्काईडोम ग्रुप ऑफ कंपनीज कनाडा तथा समूह ग्राम पंचायत जयसिंह वाला के सहयोग से 16वां आंखों का निशुल्क चेकअप कैंप 20 फरवरी को सुबह साढ़े नौ से दोपहर डेढ़ बजे तक तीर्थ सिंह गेंदू के निवास स्थान सरकारी स्कूल गांव जय सिंह वाला में लगाया जा रहा है। कैनेडियन दलजीत सिंह गेंदू व डॉ. मनमोहन सिंह अध्यक्ष लायंस क्लब मोगा सिटी ने बताया कि कैंप में डॉ. भंवरजोत सिंह आंखों के माहिर द्वारा मरीजों का निशुल्क चेकअप करेंगे तथा कैंप में जरूरतमंद मरीजों के ऑपरेशन भी किए जाएंगे।