हेरोइन व चूरापोस्त के साथ चार गिरफ्तार, छह पर केस
। जिला पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए हेरोइन चूरापोस्त और प्रतिबंधित गोलियों के खिलाफ चार लोगों को गिरफ्तार करते हुए छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के केस दर्ज किया है।
संवाद सहयोगी,मोगा
जिला पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए हेरोइन, चूरापोस्त और प्रतिबंधित गोलियों के खिलाफ चार लोगों को गिरफ्तार करते हुए छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के केस दर्ज किया है। पुलिस काबू किए गए आरोपितों से पूछताछ कर रही है।
थाना सदर के सहायक थानेदार जसविदर सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव दौलतपुरा ऊंचा में गश्त करते हुए पांच किलो चूरापोस्त सहित कोमल सिंह निवासी गांव बूट्टे वाला जिला फिरोजपुर को गिरफ्तार किया है। वहीं, थाना धर्मकोट के सहायक थानेदार सुखविदर सिंह ने कहा कि उन्होंने गांव गट्टी जट्टा में गश्त करते हुए पांच ग्राम हेरोइन समेत महिद्र कौर निवासी गट्टी जट्टा को गिरफ्तार किया है।
इसी तरह, थाना बधनी कलां के सहायक थानेदार जगसीर सिंह ने कहा कि उन्होंने कस्बा में गश्त करते हुए 10 ग्राम हेरोइन समेत सुखदेव सिंह और सुक्खा निवासी बधनी कलां को गिरफ्तार किया है, काबू किए गए आरोपित से पूछताछ के उपरांत मनप्रीत सिंह उर्फ खीरी निवासी वार्ड नंबर 11 बधनी कलां के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
वहीं, थाना समालसर के सहायक थानेदार गुरबख्श सिंह ने कहा कि उन्होंने कस्बे में गश्त करते हुए स्विफ्ट डिजायर कार एचआर 26 ए-यू 0690 में सवार गुरसेवक सिंह निवासी गांव वांदर जिला मोगा को 400 प्रतिबंधित गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया। गुरसेवक सिंह के बयानों पर पुलिस ने जालंधर सिंह निवासी वांदर के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।