630 प्रतिबंधित गोलियों सहित चार काबू
मोगा थाना सिटी मोगा पुलिस ने 630 प्रतिबंधित गोलियों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
संवाद सहयोगी, मोगा : थाना सिटी मोगा पुलिस ने 630 प्रतिबंधित गोलियों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना सिटी मोगा के इंस्पेक्टर बलराज मोहन ने बताया कि जोगिंद्र सिंह के पास सुखचरन सिंह उर्फ गेजी निवासी लंडेके व सुखराज सिंह उर्फ सुक्खा निवासी एमपी बस्ती लंडेके को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर उनसे 380 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की हैं। इसी तरह ही थाना सिटी मोगा के थानेदार गुरनेक सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी समेत दाना मंडी के नजदीक गश्त के दौरान गुरदित्त सिंह उर्फ सोनू निवासी एमपी बस्ती लंडके और हरप्रीत सिंह निवासी लंडेके को 250 प्रतिबंधित गोलियों सहित गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप