Move to Jagran APP

बेसहारा की परिवार की तरह कर रहे देखभाल

गांव चंदपुराना के पास स्थित टोल प्लाजा के नजदीक करीब सवा साल पहले एक व्यक्ति बेसहारा घूमता नजर आया था जिसे गांव चड़िक का निवासी अर्जुन सिंह अपने साथ गांव ले आया था जिसने अपना नाम मेजर सिंह बताया जिसके बारे में गांव के पूर्व सरपंच समेत अन्य लोगों ने पता लगाने का प्रयास किया लेकिन मेजर सिंह के परिवार का पता नही चल पाया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 10:25 PM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 10:25 PM (IST)
बेसहारा की परिवार की तरह कर रहे देखभाल
बेसहारा की परिवार की तरह कर रहे देखभाल

संवाद सहयोगी, मोगा : गांव चंदपुराना के पास स्थित टोल प्लाजा के नजदीक करीब सवा साल पहले एक व्यक्ति बेसहारा घूमता नजर आया था, जिसे गांव चड़िक का निवासी अर्जुन सिंह अपने साथ गांव ले आया था, जिसने अपना नाम मेजर सिंह बताया, जिसके बारे में गांव के पूर्व सरपंच समेत अन्य लोगों ने पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन मेजर सिंह के परिवार का पता नही चल पाया।

loksabha election banner

गांव चड़िक में रहने वाले किसान अर्जुन सिंह पुत्र गिदर सिंह ने बताया कि एक वर्ष पहले मोगा के गांव चंदपुराना के पास किसी कार्य के लिए गए थे, जहां उनको एक व्यक्ति बेसहारा हालत में मिला था, जिसने अपना नाम मेजर सिंह बताया था। वह उसे उस समय अपने साथ गांव लेकर आए थे और मामले की सूचना गांव के पूर्व सरपंच बख्शीस सिंह को दी, जिन्होंने आसपास उक्त व्यक्ति के बारे में पता करने का प्रयास किया, लेकिन उसका अभी तक कोई पता नहीं चला है, अर्जुन सिंह ने बताया कि एक वर्ष से वह बेसहारा मिले मेजर सिंह की अपने परिवार की सदस्य की भांति देखभाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके बारे में उनके द्वारा स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी अवगत करवाया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.