100 मीटर दौड़ में फजल रहा पहले स्थान पर
सेंट्रल लेवल प्राइमरी स्कूल 2019 खेलो में अर्जुन दास सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
संवाद सूत्र, धर्मकोट : सेंट्रल लेवल प्राइमरी स्कूल 2019 खेलो में अर्जुन दास सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया। 100 मीटर की दौड़ में फजल ने पहला स्थान प्राप्त किया, वहीं 600 मीटर की दौड़ में पंकज ने पहला स्थान प्राप्त किया। रिले दौड़ में लड़कों ने पहला और लड़कियों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर की दौड़ में लड़कियों में तरनजीत कौर ने पहला स्थान प्राप्त किया। कबड्डी नेशनल स्टाइल में दूसरा स्थान प्राप्त किया। शतरंज, कुश्ती , और कराटे में भी दूसरा स्थान प्राप्त किया और ब्लॉक लेवल की खेलों में प्रवेश किया। अमरिदर सिंह और गुरप्रीत सिंह डीपीए ने इन खेलों में बच्चों को तैयारी करवाई। स्कूल के प्रिसिपल राकेश सचदेवा और अध्यापक नरेंद्र ने खेलों में जीतने वाले विद्यार्थियों को इनाम बांटे। इस मौके पर स्कूल का स्टाफ भी मौजूद था।