जिला अदालत के पांच नए जजों ने संभाला पदभार
मोगा : मोगा जिला से 5 जजों का तबादला हो जाने पर उनके स्थान पर आए नए पांच ज
By JagranEdited By: Published: Wed, 02 May 2018 10:58 PM (IST)Updated: Wed, 02 May 2018 10:58 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मोगा : मोगा जिला से 5 जजों का तबादला हो जाने पर उनके स्थान पर आए नए पांच जजों ने आज अदालतों में अपना कार्यभार संभाल लिया। मानसा से बदलकर मोगा आए अतिरिक्त जिला सेशन जज जगदीश सूद, शिल्पा वर्मा के स्थान पर अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन दलजीत कौर, गौरव गुप्ता के स्थान पर तुषार कौर ¨थद, सिविल जज जूनियर डिवीजन, रमेश कुमार चावला के स्थान पर अरुण शौरी सिविल जज ने मोगा में तथा निहाल ¨सह वाला में पंकज वर्मा के स्थान पर अमनदीप कौर अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन ने आज अपना पदभार संभाल लिया है। यहां से अतिरिक्त जिला सेशन जज राजेंद्र अग्रवाल का तबादला चंडीगढ़ हो गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें