जुआ खेलने के आरोप में पांच नामजद
थाना समालसर पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Nov 2019 03:41 PM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2019 03:41 PM (IST)
संवाद सूत्र, समालसर (मोगा) : थाना समालसर पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।
थाना समालसर के थानेदार हरविदर सिंह ने बताया कि समालसर में गश्त के दौरान सूचना मिली कि बूटा सिंह पुत्र बचित्र सिंह, गुरप्रीत सिंह पुत्र जंगीर सिंह, जगदीप सिंह पुत्र दर्शन सिंह, अर्शदीप सिंह पुत्र गुरनाम सिंह तथा गुरप्रीत सिंह पुत्र कमा सिंह निवासी समालसर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस छापेमारी कर आरोपितों को 1500 की नकदी व ताश के साथ गिरफ्तार कर लिया था जिनको बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें