चोरी के गेहूं के साथ पांच गिरफ्तार
थाना मैहना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गेंहू चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Aug 2019 06:44 PM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 06:27 AM (IST)
संवाद सूत्र, अजीतवाल : थाना मैहना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गेंहू चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
थाना मैहना के हवलदार दविंदरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी समेत बस अड्डा मैहना के नजदीक गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि साहिल शर्मा, शमशेर सिंह, सुखदीप सिंह, गोबिंद सिंह, मनप्रीत सिंह निवासी गांव कोकरी हेरा गोदामों से गेहूं चोरी करके आगे बेचते हैं। उन्होंने पुलिस पार्टी समेत नाकाबंदी के दौरान उक्त व्यक्तियों को एक छोटा हाथी गाड़ी नंबर पीबी 29 एक्स 8088 समेत गिरफ्तार करके गाड़ी में से 43 गट्टे गेहूं (प्रति गट्टा 50 किलोग्राम)बरामद करके थाना मैहना में मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें