महिला से दुष्कर्म का प्रयास, पांच नामजद
संवाद सूत्र, धर्मकोट (मोगा) : थाना धर्मकोट के अंतर्गत पड़ते एक गांव की महिला ने अपने ही गांव क
संवाद सूत्र, धर्मकोट (मोगा) : थाना धर्मकोट के अंतर्गत पड़ते एक गांव की महिला ने अपने ही गांव के कुछ युवकों पर रंजिश के चलते उसके साथ दुष्कर्म प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद पांच युवकों को नामजद कर तलाश शुरू कर दी है। थाना धर्मकोट के सहायक थानेदार नायब ¨सह ने बताया कि पीड़िता के पति का 6 अप्रैल को गांव के ही युवक बब्बू, नोना ज्ञानी, गोरा, काका, काशू के साथ लड़ाई-झगड़ा हुआ था और उसे मारपीट कर घायल किया गया था। इस घटना के बाद से हवलदार सुखदेव ¨सह रौली द्वारा उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। इसी बात को लेकर आरोपी रंजिश रखने लगे थे। पीड़ित महिला का आरोप है कि जिस समय वह गांव में किसी के घर पैदल जा रही थी तो रास्ते में आरोपितों ने उसे घेर लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। रास्ते में उसके कपड़े फाड़कर उसे बेइज्जत किया गया। पीड़ित महिला का कहना है कि उसके द्वारा मचाए गए शोर को सुनकर उसका पति उसकी सहायता के लिए आया तो आरोपियों उस पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता के पति को उपचार के लिए कोटईसे खां में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने पीड़िता के घायल पति और पीड़ित महिला की शिकायत पर उक्त आरोपितों को दुष्कर्म का प्रयास करने और मारपीट करने की धाराओं में नामजद करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी का कहना है कि घटना के बाद से सभी आरोपित अपने-अपने घरों से फरार हैं। तलाश के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।