किसानी संबंधी अध्यादेश रद हो : तारा सिंह
मोगा लोक संग्राम मोर्चा पंजाब की प्रदेश स्तरीय बैठक अध्यक्ष तारा सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि महामारी के चलते आज हर वर्ग सरकार की लोक विरोधी नीतियों से परेशान है। उन्होंने सरकार से किसानी से संबंधित जारी किए अध्यादेश रद करने की मांग की।
संवाद सहयोगी, मोगा
लोक संग्राम मोर्चा पंजाब की प्रदेश स्तरीय बैठक अध्यक्ष तारा सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि महामारी के चलते आज हर वर्ग सरकार की लोक विरोधी नीतियों से परेशान है। उन्होंने सरकार से किसानी से संबंधित जारी किए अध्यादेश रद करने की मांग की। उन्होंने शहीद भगत सिंह के जन्मदिन के मद्देनजर समागम का पोस्टर जारी किया। साथ ही मोर्चे के नेताओं व वर्करों से अपील की है कि वे सहयोगी जत्थेबंदियों के सहयोग से शहीद भगत सिंह के मनाए जा रहे जन्मदिन समागम में शिरकत करें।
उन्होंने सरकार से मांग की है कि सेहत केंद्रों में सेहत सहूलियतों की बड़ी कमी को तुरंत पूरा किया जाए। कर्मियों से जबरी उगाही करनी तुरंत बंद की जाए। संघर्षशील नेताओं व लोगों पर दर्ज केस वापस किए जाएं। गरीब लोगों, मजदूरों व छोटे काम करने वालों को तुरंत आर्थिक सहायता जारी की जाए।