विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बांके बिहारी की शोभायात्रा निकाल करेंगे अंग्रेजी नववर्ष का आगाज

By JagranEdited By:
Published: Sat, 04 Dec 2021 05:00 PM (IST)

जय श्री राधे श्याम सेवा मंडल व मोगा रोटी बैंक की बैठक खाटू धाम मंदिर में हुई।

बांके बिहारी की शोभायात्रा निकाल करेंगे अंग्रेजी नववर्ष का आगाज
बांके बिहारी की शोभायात्रा निकाल करेंगे अंग्रेजी नववर्ष का आगाज

संवाद सहयोगी, मोगा : जय श्री राधे श्याम सेवा मंडल व मोगा रोटी बैंक की बैठक खाटू धाम मंदिर में हुई। इसमें एक जनवरी को अंग्रेजी नववर्ष का आगाज श्री बांके बिहारी जी की पालकी शोभायात्रा निकालकर करने का फैसला लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल के सेवादार दिनेश गर्ग, मोगा रोटी बैंक के अध्यक्ष रवि गुप्ता ने कहा कि एक जनवरी को सुबह पांच बजे खाटू धाम मंदिर से श्री बांके बिहारी जी की पालकी शोभायात्रा आरंभ की जाएगी। शोभायात्रा आनंद नगर, दशहरा ग्राउंड, मेन बाजार, प्रताप रोड, न्यू टाउन, डी एन माडल स्कूल वाली गली, गीता कालोनी, गीता भवन रोड, जवाहर नगर से होते हुए जैन मंदिर गली में संपन्न होगी। शोभायात्रा में पालकी पूजन समाजसेवी नितीश गर्ग द्वारा किया जाएगा। मंडल के सचिव एडवोकेट जय गोयल ने बताया कि पालकी शोभायात्रा में राधा कृष्ण की मनमोहक झांकियां, फूलों की होली आकर्षण का केंद्र रहेगी। समागम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की जाएगी। बैठक में समूह सदस्यों की ड्यूटियां भी लगाई गई। इस अवसर पर जय गोयल, दीपक गर्ग, पवन गर्ग, मास्टर प्रेम कुमार, जतिदर पुरी, दीप अरोड़ा, रवि गुप्ता, मनी मिगलानी, सन्नी कपूर, नीतीश गर्ग आदि उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।