प्रेम जाल में फांसकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपित नामजद
संवाद सहयोगी, मोगा : थाना सिटी वन मोगा पुलिस ने दिल्ली पुलिस की ओर से भेजी गई रजिस्टर्ड एफआइआर पर जा
By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Jun 2018 10:37 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jun 2018 10:37 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा : थाना सिटी वन मोगा पुलिस ने दिल्ली पुलिस की ओर से भेजी गई रजिस्टर्ड एफआइआर पर जांच के बाद करीब 1 सप्ताह बाद आरोपित मोगा निवासी युवक को नामजद कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सहायक थानेदार गुरजीत ¨सह ने बताया कि पीड़िता की ओर से दिल्ली में दी गई शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर दिया था। मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर थाना सिटी वन में आरोपित नरेंद्र कुमार उर्फ ¨पका वासी भीम नगर कैंप मोगा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपित की भीम नगर कैंप में कपड़े की दुकान भी है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके घर पर रेड की, लेकिन आरोपित फरार है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें