Move to Jagran APP

डॉ. हरजोत कमल ने विकास कार्यो की समीक्षा की

मोगा स्थानीय विधायक डॉ. हरजोत कमल ने मोगा की नुहार बदलने के लिए 12 करोड़ रुपये के प्रोजेक्टों की शुरुआत संबंधी निगम अधिकारियों के साथ निगम दफ्तर में विशेष बैठक की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jul 2020 11:28 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jul 2020 11:28 PM (IST)
डॉ. हरजोत कमल ने विकास कार्यो की समीक्षा की
डॉ. हरजोत कमल ने विकास कार्यो की समीक्षा की

संवाद सहयोगी, मोगा

loksabha election banner

स्थानीय विधायक डॉ. हरजोत कमल ने मोगा की नुहार बदलने के लिए 12 करोड़ रुपये के प्रोजेक्टों की शुरुआत संबंधी निगम अधिकारियों के साथ निगम दफ्तर में विशेष बैठक की। इस दौरान विधायक डॉ. हरजोत कमल ने मोगा शहर में चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा की। बैठक में कमिश्नर अनीता दर्शी के पीए गुरचरण सिंह मस्ताना, सागर गर्ग जेई, योगेश जेई, इंजीनियर राजेन्द्र चोपड़ा, नछत्तर सिंह, एक्सईएन सिविल सुनील महाजन उपस्थित थे।

इस मौके पर विधायक डॉ. हरजोत कमल ने उच्चाधिकारियों को चल रहे प्रोजेक्टों को जल्द मुकम्मल करने की हिदायत दी। उन्होंने पंजाब अर्बन इनवायरनमेंट प्रोग्राम के तहत मोगा नगर निगम के लिए सरकार द्वारा प्राप्त हुए 12 करोड़ के प्रोजेक्टों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मोगा शहर की नुहार बदलने के लिए उनके द्वारा निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि वह पिछले तीन वर्ष से शहर के विकास के लिए प्रयास कर रहे हैं। शहर में सड़कों, गलियों व लाइटें आदि लगाने का काम लॉकडाउन के बाद तेजी से शुरू हो गया है। वह विकास कार्यो में और तेजी लाने के लिए नगर निगम के दफ्तर में बैठकर उन पर नजर रख रहे हैं। वहीं सीवरेज, पानी व लोगों को विभिन्न तरह की रोजाना पेश आने वाली समस्याओं से रू-ब-रू होकर लोगों की इन समस्याओं का हल करवाया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.