श्रद्धालुओं ने किया कंजक पूजन
मोगा दुर्गाष्टमी पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में मां दुर्गा की उपासना कर दुर्गा स्तुति का पाठ किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 03:30 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 03:30 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा
दुर्गाष्टमी पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में मां दुर्गा की उपासना कर दुर्गा स्तुति का पाठ किया। वहीं इसके उपलक्ष्य में घरों व मंदिरों में कंजक पूजन की रस्म भ अदा की। श्रद्धालुओं ने कंजकों को उपहार स्वरूप माता की चुनरी व अन्य सामान देकर व्रत खोले। यह जानकारी श्री बगलामुखी मंदिर के पुजारी पंडित नंद लाल व पंडित राम चन्द्र कौशिक ने दी। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की उपासना करने वाले की हर मनोकामना पूर्ण होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं को दुर्गा अष्टमी, राम नवमी तथा विजय दशमी पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें