सावन के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
सावन का महीना भगवान शिव का अति प्रिय मास है.इस महीने में भगवान शिव अपने भक्तो पर विशेष कृपा बनाये रखते है।
संवाद सहयोगी मोगा : सावन का महीना भगवान शिव का अति प्रिय मास है.इस महीने में भगवान शिव अपने भक्तो पर विशेष कृपा बनाये रखते है। वही, भक्त भी भगवन शिव के पावन शिवलिग पर अभिषेक करके भगवान शिव को रिजाते है। उसी कड़ी के तहत आज सावन माह के चोथे सोमवार को भक्तो ने उसी कड़ी के तहत भक्तो ने अभिषेक किया। शिव शंकर मेरा प्यारा शिव शंकर मेरा प्यारा .,भोला भंडारी देखो भोला भंडारी .,जैसे गूंजते स्वरों में मंदिर शिवाला,श्री शिव दुर्गा मंदिर पुराना बाजार,श्री चितपूर्णी दुर्गा माता मंदिर, भारत माता मंदिर, श्री कृष्णा मंदिर चौंक शेखां,शिव मंदिर गुरुरामदास, अनंतेश्वर महादेव मंदिर आदि अन्य शिव मंदिरो में भगवान शिव के पावन शिवलिग पर दूध ,दही,गंगाजल से अभिषेक करके फल आदि अर्पित किए। भक्तो ने सोमवार के व्रत की कथा की। वही सोमवार का व्रत भी रखा। भक्तो ने घर से बनाकर लाये गए चूरमे के प्रशाद से भगवान शिव को भोग लगाकर व्रत की पूर्ति की प्रार्थना की। इस दौरान भक्तो ने गणेश जी व पार्वती माता की पूजा की। माता चितपुर्णी मंदिर के पुजारी पुजारी कृष्ण गोड़ ने बताया की सावन के महीने में रखे गए सोमवार के व्रत वर्ष भर के व्रतों का फल प्रदान करता है। उन्होंने कहा की सावन का महीना भगवान शिव का महीना माना गया है। इस महीने में भगवान् शिव की अपने भक्तो पर विशेष कृपा बनी रहती है। इस महीने में भगवान शिव के पावन शिवलिग पर गंगाजल,दूद दही से अभिषेक करने से भगवान् शिव प्रसन्न होते है। भक्तो की समस्त कामना पूर्ण करते है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप