Move to Jagran APP

मां दुर्गा की पूजा करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है : गौड़

। श्री सनातन धर्म हरि मंदिर में जारी दुर्गा स्तुति के बाद कथा वाचक पंडित पवन गौड़ ने कहा कि मां दुर्गा की पूजा करने से समस्त मनोकामना पूर्ण होती है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Apr 2021 10:43 PM (IST)Updated: Mon, 19 Apr 2021 10:43 PM (IST)
मां दुर्गा की पूजा करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है : गौड़

संवाद सहयोगी, मोगा

loksabha election banner

श्री सनातन धर्म हरि मंदिर में जारी दुर्गा स्तुति के बाद कथा वाचक पंडित पवन गौड़ ने कहा कि मां दुर्गा की पूजा करने से समस्त मनोकामना पूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि मां की कृपा से सब कार्य बनते हैं।

परंतु भगवान की कृपा कैसे हो इस कलियुग में भगवान का नाम लेना बड़ा मुश्किल है लेकिन जो इस मार्ग पर चल पड़ता है वह भवसागर पार हो जाता है। उन्होंने कहा कि नवदुर्गा की पूजा करने से सुख व उत्तम फल की प्राप्ति होती है। व्यक्ति के कई जन्मों के पापों का अंत होता है। नवरात्र में मां की पूजा करने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। व्यक्ति जिस रूप में माता की पूजा करता है वह उसी रूप में फल देती है। मां की भक्ति वो शक्ति है जिससे व्यक्ति शक्तिवान बनता है। हमे सत्संग व कथा कीर्तन में मन लगाकर प्रभु के नाम का सिमरन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो सेवक स्वामी के और बालक माता के भरोसे पर रहे उन्हें कोई परेशानी नहीं होती। माता-पिता कहीं भी जाएं बालक को कोई परेशानी नहीं होती। क्यों कि बालक को तो साथ लेकर ही जाना पड़ेगा। इसी प्रकार यदि मनुष्य भगवान के भरोसे पर जीना सीख ले तो प्रभु अपनी कृपा बरसाते हैं। शिव साई मंदिर में नवरात्र के उपलक्ष्य में श्री रामायण का पाठ श्री सनातन धर्म शिव साई मंदिर मथुरा पुरी में चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में श्री रामायण के पाठ आरंभ किए गए। सर्वप्रथम समस्त सदस्यों ने पंडित राज मिश्रा की अगुआई में विधिवत रूप में गणेश पूजन, नवग्रह पूजन व कलश पूजन किया।

इसके बाद श्री रामायण की पूजा की गई। सामूहिक रूप में श्रद्धालुओं ने श्री रामायण के पाठ किए। इस दौरान पंडित राज मिश्रा ने रामायण की कथा सुनाते कहा कि विभीषण महल को गए और उन्होंने मणियों के समूहों (रत्नों) से और वस्त्रों से पुष्पक विमान को भर लिया। फिर उस पुष्पक विमान को लाकर प्रभु के सामने रखा। तब कृपा सागर श्री राम ने हंसकर कहा हे सखा विभीषण सुनो विमान पर चढ़कर आकाश में जाकर वस्त्रों और गहनों को बरसा दो। आज्ञा सुनते ही विभीषण ने आकाश में जाकर सब मणियों और वस्त्रों को बरसा दिया। जिससे वह प्रभु के भक्त बने। इस दौरान महिला मंडल की रेणुका शर्मा, नीरू बाला, सरोज मित्तल, वंदना गांधी, अनिता शर्मा, मोना गोयल, इंदु शर्मा, मीनू शर्मा, गीता बांसल ने श्री राम की नगरी में जाना वहां नाचते मिलेंगे हनुमाना.आदि भजनों का गायन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.