जहर निगलने वाले युवक की मौत
मोगा कस्बा बधन कलां के गांव बोडे में रहने वाले एक 23 वर्षीय युवक ने चार अगस्त को घर में जहर का सेवन कर लिया था। जिसे उपचार के लिए कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
संवाद सहयोगी, मोगा
कस्बा बधन कलां के गांव बोडे में रहने वाले एक 23 वर्षीय युवक ने चार अगस्त को घर में जहर का सेवन कर लिया था। जिसे उपचार के लिए कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई है। यह जानकारी थाना बधनीकलां में तैनात एएसआइ मक्खन सिंह ने दी है।
उन्होंने बताया कि 23 वर्षीय लवप्रीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी बोडे पांच बहनों का इकलौता भाई था। पिछले दिनों किसी कारणवश घरेलू विवाद हो गया था। ऐसे में लवप्रीत सिंह ने चार अगस्त को जहर का सेवन कर लिया था। उपचार के दौरान उसकी शुक्रवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया।