मोना के सिर सजा मिस तीज का ताज
इन्नरव्हील क्लब की और से क्लब प्रधान बाला खन्ना की अगुवाई में तीज का पर्व नूरमहल होटल में मनाया गया।
संवाद सहयोगी, मोगा : इन्नरव्हील क्लब की और से क्लब प्रधान बाला खन्ना की अगुवाई में तीज का पर्व नूरमहल होटल में मनाया गया।
समागम की शुरुआत क्लब सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय गान के साथ की गई। इस दौरान मोना बांसल को तीज क्वीन चुना गया। इस मौके पर क्लब की प्रधान बाला खन्ना और प्रोजेक्ट चेयरमेन सरिता सूद और रुपाली कंडा ने बताया की महिलाओं के लिए तीज का पर्व बड़ा महत्व रखता है। इस त्यौहार पर महिलाएं मायके परिवार आकर अपनी पुरानी सहेलियों के साथ इस पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाती है। समागम दौरान एक मिनट गेम, तम्बोला गेम, क्विज और जरनल नोलेज के सवाल जवाब कर जीतने वाली महिलाओं को गिफ्ट दिए गए। इस अवसर पर प्रधान बाला खन्ना और प्रोजेक्ट चेयरमेन सरिता सूद, रुपाली कंडा, दीपिका मित्तल, अंशु गर्ग, गरिमा अग्रवाल, आंचल ग्रोवर, शीतल खुर्मी, ऐना कांसल, सुलभा गर्ग, मोनिका महाजन, मोना बांसल, ममता सिगला, राखी सिगला, राधा, नीरू, नमिता गोयल, नीली पब्बी, कविता शर्मा, शेरी,वीणा सूद, प्रीती मित्तल, मीरा मजीठिया, शीना, नीतू, मोनिका, नीरू बत्रा, सारिका पब्बी, राधिका घई, वंदना , आशिमा व अन्य महिलाएं मौजूद थीं।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप