विस सत्र से लौट रहे कांग्रेस विधायक डा. हरजोत व इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन विनोद की गाड़ी स्कार्पियो से टकराई, दोनों गंभीर
विधायक डा. हरजोत व इन्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन विनोद बंसल को मोगा के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि चालक की हालत गंभीर होने पर उसे डीएमसी में भर्ती कराया गया है। विधायक के बेटे को मामूली चोट लगी।
मोगा, जेएनएन। विधानसभा सत्र में भाग लेकर मोगा वापस लौट रहे कांग्रेस विधायक डा. हरजोत कमल व मोगा इप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन विनोद बंसल फतेहगढ़ साहिब के खमानो में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी कार विपरीत दिशा में तेज गति से आ रही फार्च्यूनर से टकरा गई। विधायक डा. हरजोत व इन्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन विनोद बंसल को मोगा के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि चालक की हालत गंभीर होने पर उसे डीएमसी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार विधायक डा. हरजोत कमल बुधवार को विधानसभा का सत्र समाप्त होने के बाद अपने मित्र एवं मोगा इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन विनोद बंसल के साथ वापस शाम को सात बजे मोगा लौट रहे थे। विधायक डा. हरजोत विनोद बंसल के साथ उनकी सरकारी कार में आकर बैठ गए थे। उसी में उनका बेटा हरमीत सिंह कमल भी सवार हो गया था।
रास्ते में दोनों नेताओं की कार जब फतेहगढ़ साहिब के खमाणों हाइवे के करीब पहुंची तो वहां सड़क निर्माण कार्य के चलते विपरीत दिशा में तेज गति से आ रही फार्च्यूनर कार से सीधे भिड़त हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि फार्च्यूनर व इन्प्रूवमेंट ट्रस्ट की सरकारी इनोवा गाड़ी दोनों ही पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
विधायक डा. हरजोत कमल का चूल्हा बाहर निकल गया, जबकि विनोद बंसल के हाथ व पैर में फ्रैक्चर हो गया। तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर दोनों नेता मोगा पहुंच गए जहां राजीव अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है। जबकि चालक की हालत ज्यादा गंभीर होते देख उसे लुधियाना डीएमसी में भेज दिया। विधायक के बेटे को मामूली चोट लगी।