Move to Jagran APP

इंदिरा कालोनी में भगवान वाल्मीकि की रामायण के पाठ के भोग डाले

मोगा वाल्मीकि सभा मोगा द्वारा भगवान वाल्मीकि की जयंती पर भगवान वाल्मीकि मंदिर इंदिरा कालोनी में समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम समस्त सदस्यों ने पूजा की। पंडित संजय कुमार ने मंदिर में चल रहे भगवान वाल्मीकि की रामायण के पाठ के भोग पाए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 05:47 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 05:47 PM (IST)
इंदिरा कालोनी में भगवान वाल्मीकि की रामायण के पाठ के भोग डाले
इंदिरा कालोनी में भगवान वाल्मीकि की रामायण के पाठ के भोग डाले

संवाद सहयोगी, मोगा

loksabha election banner

वाल्मीकि सभा मोगा द्वारा भगवान वाल्मीकि की जयंती पर भगवान वाल्मीकि मंदिर इंदिरा कालोनी में समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम समस्त सदस्यों ने पूजा की। पंडित संजय कुमार ने मंदिर में चल रहे भगवान वाल्मीकि की रामायण के पाठ के भोग पाए।

इस अवसर पर पंडित संजय कुमार ने कहा कि हमें भगवान वाल्मीकि के दिखाए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। साथ ही प्रभु श्री राम की समाज के प्रति की गई लीलाओं का अनुकरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हम सब महामारी के दौर में गुजर रहे हैं। इसलिए समागम मनाने के साथ हमें सतर्कता का भी ध्यान रखना होगा, ताकि हम अपना व दूसरों का बचाव कर सकें। इसके बाद कीर्तन किया गया और सभी को लंगर का प्रसाद बांटा गया।

इस अवसर पर वाल्मीकि सभा के प्रधान सिकंदर डुलगच, सरपरस्त अशोक सफरी, सतपाल सत्तू, नरेश बोहत, अजय चांवरिया, सूरज कुमार, बंटी, रिकू डुलगच, सतपाल चांवरिया, लाल, हरकिशन, पूर्ण चंद, खेम चंद, राजेश सालवान, सेवक राम फौजी, सिकंदर गुल्लू, राजू सौदा, लाल चंद, अर्जुन कुमार, अरुण बोहत आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.