गोदाम से रंग के डिब्बे व सामान चोरी
थाना सिटी साउथ पुलिस ने चैंबर रोड स्थित एक गोदाम से रंग के डिब्बे व अन्य सामान चोरी करने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Oct 2019 03:24 PM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 03:24 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा : थाना सिटी साउथ पुलिस ने चैंबर रोड स्थित एक गोदाम से रंग के डिब्बे व अन्य सामान चोरी करने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना सिटी साउथ के सहायक थानेदार सुखपाल सिंह ने बताया कि अनुराग बंसल पुत्र परशोत्तम लाल बंसल जवाहर नगर मोगा ने पुलिस को दर्ज कराए बयान में बताया कि 22 अक्टूबर की रात्रि उनके चैंबर रोड स्थित गोदाम से चोर रंग के डिब्बे तथा रंग करने वाली सीढ़ी चोरी कर ले गए। थाना सिटी साउथ पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें