वाहन व रेहड़ी की टक्कर में बच्चा घायल
गांव महेशरी में बुधवार शाम खेत से हरा चारा लेकर जा रहे एक 15 वर्षीय बच्चे की रेहड़ी को वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बच्चा घायल हो गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Mar 2020 05:16 PM (IST)Updated: Thu, 12 Mar 2020 05:16 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा : गांव महेशरी में बुधवार शाम खेत से हरा चारा लेकर जा रहे एक 15 वर्षीय बच्चे की रेहड़ी को वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बच्चा घायल हो गया। सिविल अस्पताल में भर्ती हरजिदर सिंह पुत्र राम सिंह ने बताया कि वह गांव से ही खेतों से हरा चारा लेकर रिक्शा रेहडे़ पर को जा रहा था कि रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसके रेहड़े को टक्कर मार दी, जिसके कारण वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए परिजनों ने मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें