पंजाबी पहरावे में स्कूल पहुंची छात्राएं
मोगा आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीज पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समागम में मुख्यातिथि के रूप में पहुंची पी मार्का की एमडी इंदु पुरी ने समागम का आगाज किया।
संवाद सहयोगी, मोगा : आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीज पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समागम में मुख्यातिथि के रूप में पहुंची पी मार्का की एमडी इंदु पुरी ने समागम का आगाज किया।
इस दौरान उन्होंने स्कूल स्टाफ के साथ गिद्दे में भाग लेकर अपनी स्कूल समय की पुरातन यादों को ताजा किया। स्कूल के अध्यक्ष सत्य प्रकाश उप्पल, उप प्रधान नरिदर सूद, निर्मल शर्मा, वीना चुघ, प्रिसिपल समीक्षा शर्मा ने बुक्के देकर इंदू पुरी को सम्मानित गिया गया ।
इस उपरांत छात्राओं ने नी हरा पोना नी चिट्टा पोना मेरे देश दा तिरंगा बड़ा सोहना, गिद्दे विच जद मैं नच्चा सूरज भी मत्था टेक्दा, जैसी बोलियों में पंजाबी लोकनाच गिद्दा में छात्राओं ने नाचकर धूम मचा दी। अध्यक्ष सत्य प्रकाश उप्पल ने बच्चों को प्रोत्साहित किया।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप