ब्लू¨मग में मनाया बाल दिवस
ब्लू¨मग बड्स स्कूल में ग्रुप चेयरमैन संजीव कुमार सैनी व चेयरपर्सन कमल सैनी की अध्यक्षता में विशेष समागम करवाया गया। इस दौरान बाल दिवस मनाया गया। आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल का जन्मदिन मनाते बच्चों द्वारा विशेष समागम की शुरूआत की गई।
संवाद सहयोगी, मोगा : ब्लू¨मग बड्स स्कूल में ग्रुप चेयरमैन संजीव कुमार सैनी व चेयरपर्सन कमल सैनी की अध्यक्षता में विशेष समागम करवाया गया। इस दौरान बाल दिवस मनाया गया। आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल का जन्मदिन मनाते बच्चों द्वारा विशेष समागम की शुरूआत की गई। इसके बाद नेहरू जी के जीवन पर अवगत करवाते आर्टिकल व चार्ट आदि बनाए। स्कूल ¨प्रसिपल हमीलिया रानी ने पंडित नेहरू जी के जीवन पर अवगत करवाते बताया कि देश के महान सपूतों में पंडित नेहरू जी का नाम बड़े मान व सम्मान से लिया जाता है। नेहरू जी का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ। ग्रुप चेयरमैन संजीव कुमार सैनी ने बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर कैंपस में बच्चों के फ्रेंडली मैच करवाए गए। --