नशे से युवक की मौत, नशा करवाने वाले पर केस
गांव सद्दा सिंह वाला में गत दिनों नशे के सेवन से युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक युवक के परिवार के बयानों पर आज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना सदर मोगा में मामला दर्ज किया है।
संवाद सूत्र, मोगा : गांव सद्दा सिंह वाला में गत दिनों नशे के सेवन से युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक युवक के परिवार के बयानों पर आज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना सदर मोगा में मामला दर्ज किया है।
सहायक थानेदार रघविंद्र प्रसाद ने बताया कि 17 वर्षीय युवक गुरप्रीत सिंह पुत्र मंगा सिंह गांव लोहाम जिला फिरोजपुर जोकि अपने ननिहाल गांव सद्दा सिंह वाला रहता था। 29 सितंबर को संदिग्ध अवस्था में उसकी मौत हो गई थी। मृतक युवक के पिता मंगा सिंह ने आरोप लगाया था कि उसके बेटे गुरप्रीत सिंह जो नशे का आदि था की मृत्यु गांव के एक व्यक्ति द्वारा उसे दिए गए सफेद नशे से हुई है, लेकिन उसकी पत्नी कह रही थी कि उसके बेटे को दौरा पड़ा था। सहायक थानेदार रघविंद्र प्रशाद ने बताया कि जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।