पराली जलाने वाले नौ किसानों पर केस
थाना बधनी कलां पुलिस ने पराली जलाने के आरोप में गांव दौधर गरबी समेत बुट्टर कलां के रहने वाले नौ किसानों पर केस दर्ज किया है।
संवाद सहयोगी, मोगा : थाना बधनी कलां पुलिस ने पराली जलाने के आरोप में गांव दौधर गरबी समेत बुट्टर कलां के रहने वाले नौ किसानों पर केस दर्ज किया है।
थाना बधनी कलां के थानेदार जगदीप सिंह ने बताया कि 19 नवंबर को डॉ. कुलदीप सिंह बराड खेतीबाड़ी अफसर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मलकीत सिंह, चमकौर सिंह, बलविदर सिंह, बलजीत सिंह,मलकीत सिंह, आशा, केवल सिंह, सुखचैन सिंह निवासी बुट्टर कलां तथा करनैल सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी दोधर गरबी ने अपने खेतों में पराली को आग लगाकर डिप्टी कमिश्नर के आदेशों की उल्लंघना की है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 188 के अधीन मामला दर्ज किया है। अभी तक किसी भी किसान की गिरफ्तारी नहीं हुई है।