जीजा ने साली के साथ की मारपीट, भर्ती
मोगा प्रीत नगर में रहने वाली अपनी बहन के पास रंडियाला से पहुंची एक महिला को उसके जीजा समेत कुछ अन्य लोगों ने मारपीट करके घायल कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 01:03 AM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 01:03 AM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा
प्रीत नगर में रहने वाली अपनी बहन के पास रंडियाला से पहुंची एक महिला को उसके जीजा समेत कुछ अन्य लोगों ने मारपीट करके घायल कर दिया। इसके बाद घायल महिला को उसके पति द्वारा सिविल अस्पताल मोगा में भर्ती करवाया गया। सिविल अस्पताल में भर्ती चन्नो पत्नी अंग्रेज सिंह निवासी रंडियाला ने बताया कि वह प्रीत नगर में अपनी बहन के पास शुक्रवार सुबह पहुंची थी। पिछले कई दिनों से उसकी बहन व जीजा के बीच विवाद चल रहा था। इस दौरान उसके जीजा व अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें