स्कूल में करवाया ब्लू दिवस पर समागम
स्वामी वेदांतानंद जी के आशीर्वाद और स्वामी सहज प्रकाश जी के नेतृत्व में आज ब्ल्यू डे मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 11:10 PM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 11:10 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा : स्वामी वेदांतानंद जी के आशीर्वाद और स्वामी सहज प्रकाश जी के नेतृत्व में संचालित गीता भवन पब्लिक स्कूल में आज ब्लू डे मनाया गया। जिसमें प्री नर्सरी के बच्चों ने ब्लू रंग के कपड़े पहने तथा ब्लू रंग का समान लेकर आए। इस अवसर पर बच्चों ने ब्ल्यू रंग के गुब्बारे भी हवा में उड़ाए। इस अवसर पर स्कूल प्रिसिपल नीरू कथूरिया ने बच्चों को बताया कि हमारे जीवन में हर रंग का अलग अलग महत्व है। हर रंग हमे प्रकृति के गुणों कि और दर्शाता है उसी तरह नीला रंग भी मन को भाता है आकाश में नीले रंग के जब बादल मंडराते है तो मन को बड़े अच्छे लगते है। इस अवसर पर प्रिसिपल नीरू कथूरिया,नीरजा, सोनिया, परमजोत कौर,समृद्धि,के अलावा अन्य हाजिर थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें