रूरल एनजीओ मोगा के शिविर में 50 यूनिट रक्तदान
मोगा रक्तदान सबसे उत्तम दान है। इसलिए हमें कभी भी मौका मिलने पर रक्तदान करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। यह बात निहाल सिंह वाला के तहसीलदार भूपेन्द्र सिंह ने गांव मानूके गिल में रूरल एनजीओ मोगा द्वारा लगाए गए तीसरे रक्तदान कैंप में कही।
संवाद सहयोगी, मोगा
रक्तदान सबसे उत्तम दान है। इसलिए हमें कभी भी मौका मिलने पर रक्तदान करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। यह बात निहाल सिंह वाला के तहसीलदार भूपेन्द्र सिंह ने गांव मानूके गिल में रूरल एनजीओ मोगा द्वारा लगाए गए तीसरे रक्तदान कैंप में कही। इस कैंप में गुरु नानक स्पोर्ट्स क्लब मानूके गिल का सहयोग रहा है। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदानियों को बैज लगाकर उनकी हौसला अफजाई की। इस दौरान 50 यूनिट रक्तदान किया गया।
इस अवसर पर रूरल एनजीओ मोगा के चेयरमैन महेंद्र पाल लूंबा ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि 18 से 65 वर्ष तक की उम्र का हर तंदुरुस्त व्यक्ति, जिसका भार 45 किलो से ऊपर है, हर तीन महीनों बाद रक्तदान कर सकता है।
वहीं ब्लड बैंक मोगा के इंचार्ज डॉ. सुम्मी गुप्ता ने भी रक्तदानियों की हौसलाअफजाई की। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सी दीना व क्लब अध्यक्ष बलविदर सिंह मानूके ने कैंप को कामयाब करने के लिए नगरवासियों व समूह रक्तदानियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर गुरु नानक स्पोर्ट्स क्लब द्वारा रक्तदानियों के लिए रिफ्रेशमेंट का प्रबंध किया गया।
इस मौके पर ब्लॉक महासचिव जसवीर सिंह राऊके, जिला सचिव गुरचरण सिंह राजू पत्तों, राजविदर रौंता, जगदेव हिम्मतपुरा, जगरूप सिंह सरोया, रेशम सिंह जीता सिंह वाला, सुखदेव सिंह, अवतार सिंह आदि उपस्थित थे।