भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने मनाया विश्व हिदी दिवस
। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री देवप्रिय त्यागी ने विश्व हिदी दिवस पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी अंग्रेजी को ज्यादा और हिदी भाषा को कम महत्व देती है।
संवाद सहयोगी,मोगा
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री देवप्रिय त्यागी ने विश्व हिदी दिवस पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी अंग्रेजी को ज्यादा और हिदी भाषा को कम महत्व देती है, इसीलिए हिदी की अनदेखी को रोकने और विश्व स्तर पर इसके व्यापक प्रचार के लिए हर साल 10 जनवरी को विश्व हिदी दिवस मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि विश्व में अंग्रेजी, मंदारिन और स्पेनिश के बाद हिदी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। हिंदी का किसी भी स्थानीय भाषा से कोई मतभेद या अंतर्विरोध नहीं है। राजभाषा हिदी भारत की सभी स्थानीय भाषाओं की सखी है। त्यागी ने कहा कि वो जमाना गया जब हिदी बोलने में संकोच होता था। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी हिदी में बोलते हैं। किसी भी व्यक्ति के मूल्यांकन का आधार उसके विचार, कार्य, बुद्धिमता, कर्मठता और निष्ठा होनी चाहिए, भाषा तो सिर्फ अभिव्यक्ति का माध्यम होती है। प्रधानमंत्री मोदी की आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना में आत्मनिर्भर शब्द सिर्फ उत्पादन व वाणिज्यिक व्यवस्थाओं के लिए नहीं है, हमें भाषा के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बनना है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक दिनेश सरपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नई शिक्षा नीति में राजभाषा व सभी भारतीय भाषाओं को समाहित कर इनके संरक्षण व संवर्धन के लिए बच्चों की पांचवीं तक की शिक्षा उनकी मातृभाषा में कराने का विशेष आग्रह किया है और यह एक मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही तकनीकी पाठ्यक्रमों का स्थानीय भाषाओं में अनुवाद भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी बाहर की भाषा हमें भारत की महान संस्कृति व गौरव से परिचित नहीं करवा सकती। सिर्फ मातृभाषा ही एक बच्चे को उसकी स्थानीय जड़ों से जोड़कर रख सकती है।