Move to Jagran APP

भाजपा नेता ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

मोगा सदस्यता प्रभारियों व सह प्रभारियों की वर्कशॉप में ट्रेनिग देने पहुंचे भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन दिनेश कुमार ने जहां कार्यकर्ताओं में सदस्यता को लेकर जोश भरा वहीं वर्कशॉप में ट्रेनिग के लिए मंडल सदस्यता प्रमुख व सह सदस्यता प्रमुखों को न बुलाने पर पार्टी नेतृत्व की जमकर क्लास भी लगाई। जिले में पार्टी की सदस्यता को लेकर प्रदेश महामंत्री संगठन को कुछ निराशा भी हुई एक दिन पहले उन्हें अब तक सौ व सौ से ज्यादा सदस्य बनाने वाले कई कार्यकर्ता संगरूर जिले में मिले मोगा में अभी तक भाजपा का एक भी कार्यकर्ता सौ के अंक तक नहीं पहुंच सका है

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Jul 2019 06:46 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jul 2019 06:46 PM (IST)
भाजपा नेता ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

जागरण संवाददाता, मोगा : सदस्यता प्रभारियों व सह प्रभारियों की वर्कशॉप में ट्रेनिग देने पहुंचे भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन दिनेश कुमार ने जहां कार्यकर्ताओं में सदस्यता को लेकर जोश भरा वहीं वर्कशॉप में ट्रेनिग के लिए मंडल सदस्यता प्रमुख व सह सदस्यता प्रमुखों को न बुलाने पर पार्टी नेतृत्व की जमकर क्लास भी लगाई। जिले में पार्टी की सदस्यता को लेकर प्रदेश महामंत्री संगठन को कुछ निराशा भी हुई, एक दिन पहले उन्हें अब तक सौ व सौ से ज्यादा सदस्य बनाने वाले कई कार्यकर्ता संगरूर जिले में मिले, मोगा में अभी तक भाजपा का एक भी कार्यकर्ता सौ के अंक तक नहीं पहुंच सका है, सबसे ज्यादा 85 सदस्य बनाने वाले एक मात्र जिला उपाध्यक्ष मुनीष मेनराय ही थे।

loksabha election banner

इन्प्रूवमेंट ट्रस्ट में एक भाजपा नेता के होटल में हुई वर्कशॉप में भाजपा नेता दिनेश कुमार ने कहा कि जिले में सभी 773 बूथों में हर बूथ पर कम से कम 25-25 की सदस्यता होनी चाहिए, तभी बूथ इकाई का गठन होगा। सक्रिय सदस्य वही कार्यकर्ता बनेगा जो कम से कम 25 प्राथमिक सदस्य बनाएगा, वहीं पार्टी की चुनावी गतिविधियों में हिस्सा लेने का अधिकारी होगा। पांच-पांच बूथों पर एक शक्ति केंद्र बनेगा, कुल 129 शक्ति केन्द्र बनेंगे, जिनमें इतने ही विस्तारक (पूर्ण कालिक) की नियुक्ति सात दिन के लिए की जाएगी।

संघ से भाजपा की मुख्य धारा में आए दिनेश कुमार ने सबसे पहले संगठन का पूरा ब्यौरा पदाधिकारियों को खड़ा कराकर लिया, जैसे ही उन्होंने पूछा कि मंडल सदस्यता प्रभारी कहां है तो सभी नेता एक दूसरे की तरफ ताकने लगे, उन्हें बुलाया ही नहीं गया था। इस पर उन्होंने जमकर पदाधिकारियों की क्लास लगाई।

वर्कशॉप में प्रदेश प्रवक्ता अनिल सरीन, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष राहुल गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य त्रिलोचन सिंह गिल, विजय शर्मा, महामंत्री बोहड़ सिंह, केवल सिंह बराड़, राकेश भल्ला, उपाध्यक्ष मनीष मैनराय, सतनाम गिल, हितेश गुप्ता, जे.पी.चड्डा, पार्षद भजन लाल सितारा, मंडल अध्यक्ष रमन गांधी, नवीन पुरी, भूपेन्द्र हैप्पी, हरमनदीप सिंह मीता, सुनील गर्ग, लोकेश शर्मा लक्की, शिव टंडन, राजकुमार शर्मा, जी.एस.मीत, मिटू सम्राट, प्रितपाल सिंह लक्की, संजय वर्मा, पुशपिदर सिंह, कुलदीप सिंह जैलदार, सौरभ शर्मा, अरुण गर्ग, पुनीत काठपाल, रमेश गुलाटी, जिला कोषाध्यक्ष खेमचंद अग्रवाल,राजन सूद, ओपी आजाद, राजपाल सिंह लंडेके, अरुण गर्ग आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.