बाबा बर्फानी सेवा मंडल के भंडारे के लिए सामग्री के ट्रक रवाना
ाबा बर्फानी सेवा मंडल द्वारा 19वां विशाल भंडारा छन्न अरोडि़यां में लगाया जा रहा है।
संवाद सहयोगी, मोगा : बाबा बर्फानी सेवा मंडल द्वारा 19वां विशाल भंडारा छन्न अरोडि़यां में लगाया जा रहा है। इसके ट्रक सोमवार सायं भारत माता मंदिर से रवाना किए। सर्वप्रथम समस्त सदस्यों ने पंडित महिदर नारायण झा की अगुवाई में भगवान भोले नाथ के पावन शिवलिग की पूजा की। शिव चालीसा का पाठ किया। प्रधान चंद्रशेखर सूद, उप प्रधान सुरेश रावल, सचिव सचिन जिदल ने बताया कि छन्न अरोडि़यां में हर वर्ष बाबा भोले नाथ के दर्शनों को जाने वाले भक्तों के लिए भंडारा लगाया जाता है इसके तहत भंडारा 25 जून को आरंभ होगा। प्रधान चंद्रशेखर ने बताया सभी लोगों के सहयोग से बाबा बर्फानी सेवा मंडल 19वां विशाल भंडारा छन्न अरोडि़यां हिमाचल प्रदेश में 25 जून से लेकर 15 अगस्त रक्षाबंधन तक निरंतर चलाएगा। भंडारा स्थल पर शिव गुणगान 30 जून दिन रविवार को महेश चोपड़ा एंड पार्टी द्वारा किया जाएगा। सुरेश रावल ने बताया मोगा मंडल और अन्य शाखाओं व दानी सदस्यों के सहयोग से भंडारा स्थल छन्न अरोड़ियां में शिव धाम का निर्माण कार्य चल रहा है इसमें एक सुंदर भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इस अवसर पर पंकज मित्तल, सुधीर, दीपक सिगला, हैप्पी ग्रोवर, अजय साहनी,दीपक रेहान, ललित वर्मा, विरेंद्र कालड़ा, जनेश महाना, अनिल गुप्ता, अजय गर्ग, संजय नोहरिया, यूनीक बजाज, पंकज बंसल, नीरू मित्तल, विपन सिगला, राहुल अग्रवाल, प्रदीप हंस, विकी, साजन, रोहित, एनी, अमन, लवी, हनी, बिट्टू आदि सदस्य उपस्थित थे।