चर्च की जमीन पर कब्जे की कोशिश से बवाल, विरोध के बाद भागे हथियारबंद लोग
हथियारबंद लाेगों ने चर्च की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। ये लोग निर्माण सामग्री के साथ पहुंचे थे। इस पर बवाल हाे गया। ईसाई समुदाय के लाेगों के विरोध के बाद वे भाग गए।
मोगा, जेएनएन। यहां हथियारबंद द्वारा लोगाें ने चर्च की जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश से बवाल मच गया है। ईसाई समुदाय के लाेग इसके विरोध में उतर आए और इससे तनाव पैदा हाे गया है। चर्च की जमीन आधी रात के बाद लगभग 300 की संख्या में हथियारबंद लोगों ने जबरन कब्जा लेने की कोशिश की। इसी दौरान ईसाई समुदाय के लोगों के काफी संख्या में पहुंचने के कारण वे फरार हो गए। इस घटना से चर्च की जमीन का विवाद गहरा गया है। ईसाई समुदाय के लोगों ने घटना के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार, यहां चर्च की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात करीब 300 हथियारबंद लोग यहां पहुंच गए और जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की। वे लोग टैक्टर ट्रालियाें में ईंटों व अन्य सामान के साथ वहां पहुंचे थे। बताया जाता है कि वे वहां निर्माण कर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे।
इस बारे में पता चलते ही रात में चर्च का घंटा बजाया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग वहां पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने कब्जा करने की कोशिश कर रहे लोगों पर हमला बोल दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। मिशन स्कूल के प्रिंसिपल एलिसन ने आरोप लगाया है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने कब्जा करने आए लोगों का ही साथ दिया।
यह भी पढ़ें: दो केले की कीमत 442.50 रुपये, अभिनेता राहुल बोस ने चंडीगढ़ के नामी होटल पर उठाया सवाल
ईसाई समुदाय के लोगों के काफी ज्यादा एकत्र हो जाने के कारण कब्जा करने आए लोगों के हौसले पस्त हो गए और वे ट्रैक्टर ट्रॉली मौके पर ही छोड़कर भाग गए। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी (सिटी) पुलिस टीम के साथ पहुंचे। विवादित जगह पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें