खेत में काम कर रहे किसान से मारपीट, ट्रैक्टर छीनने का प्रयास
कस्बा धर्मकोट के गांव किशनपुरा कलां में चार लोगों ने खेतों में काम कर रहे एक व्यक्ति से मारपीट कर ट्रैक्टर छीनने का प्रयास किया।
संवाद सहयोगी ,मोगा
कस्बा धर्मकोट के गांव किशनपुरा कलां में चार लोगों ने खेतों में काम कर रहे एक व्यक्ति से मारपीट कर ट्रैक्टर छीनने का प्रयास किया। किसान को घायल करने के बाद हमलावर फरार हो गए।
सिविल अस्पताल में भर्ती रंजीत सिंह पुत्र मंजर सिंह निवासी किशन पुरा कला ने बताया कि वह मंगलवार देर रात एक बजे धान की बिजाई करने के लिए खेत को समतल कर रहा था। इस दौरान चार लोग वहां आ गए और उससे ट्रैक्टर छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपितों से उसे पीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर उक्त लोग ट्रैक्टर के पीछे लगे आधुनिक कड़ाहे से स्पेयर पार्ट्स चुराकर फरार हो गए। परिवार के सदस्यों उसे घायल हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल प्रशासन ने रंजीत सिंह का उपचार करने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घर पर छापा, अवैध शराब समेत एक काबू थाना फतेहगढ़ पंजतूर पुलिस ने नशा तस्करी पर शिकंजा कसते हुए गांव मुंडी जमाल में सवा आठ बोतल अवैध शराब समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
सहायक थानेदार अजीत सिंह ने बताया कि वह मंगलवार को गांव मुंडीजमाल में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने गांव मुंडी जमाल निवासी हरबंस सिंह के घर पर छापेमारी कर अवैध शराब के साथ आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित के खिलाफ एक्साइज एक्ट के अधीन केस दर्ज किया गया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।